विदेश की खबरें | यूक्रेन ने ड्रोन से रूस में एक और हथियार डिपो को बनाया निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह हमला एक अन्य ड्रोन द्वारा एक प्रमुख रूसी शस्त्रागार को उड़ाने के तीन सप्ताह बाद हुआ है। तीन दिन पहले ही एक ड्रोन ने रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में एक प्रमुख तेल टर्मिनल को निशाना बनाया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह हमला एक अन्य ड्रोन द्वारा एक प्रमुख रूसी शस्त्रागार को उड़ाने के तीन सप्ताह बाद हुआ है। तीन दिन पहले ही एक ड्रोन ने रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में एक प्रमुख तेल टर्मिनल को निशाना बनाया था।

यूक्रेन के जनरल स्टाफ के एक बयान में कहा गया कि मंगलवार रात को किए गए हमले में रूस के ब्रायंस्क सीमा क्षेत्र में शस्त्रागार को निशाना बनाया गया, जहां मिसाइलें और तोपखाना के सामान रखे हुए थे, जिनमें से कुछ उत्तर कोरिया द्वारा पहुंचाए गए थे।

बयान में कहा गया है कि यूक्रेन के नागरिक क्षेत्रों में आतंक मचाने वाले तथा यूक्रेनी सेना को निशाना बनाने वाले अत्यंत शक्तिशाली ‘ग्लाइड बम’ भी शस्त्रागार में रखे गए थे। यह शस्त्रागार यूक्रेन की सीमा से 115 किलोमीटर दूर स्थित है।

यूक्रेन की सेना ने कहा, ‘‘ऐसे शस्त्रागारों पर हमला करने से रूसी सेना के लिए गंभीर सैन्य समस्याएं पैदा होंगी, जिससे उसकी आक्रामक क्षमताएं काफी कम हो जाएंगी।’’

रूस और यूक्रेन दोनों हथियारों का भंडार बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक वीडियो संबोधन में कहा कि चिह्नित किए गए प्रमुख क्षेत्रों में हमले के लिए सेना ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। रूसी सेना ने भी अपने ड्रोन की क्षमताओं में सुधार किया है और उनके उपयोग का विस्तार किया है।

इस बीच, क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह किपर ने कहा कि रूसी ड्रोन ने मंगलवार को लगातार तीसरी रात यूक्रेन के दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र को निशाना बनाया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। वहीं, यूक्रेन की वायु सेना ने बुधवार को कहा कि उसने यूक्रेन के तीन क्षेत्रों में रूसी सेना द्वारा छोड़े गए 22 में से 21 ड्रोन को नष्ट कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड