विदेश की खबरें | अदला-बदली के तहत यूक्रेन ने कम से कम 20 रूसी सैनिकों के शव प्राप्त किये: जेलेंस्की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसे घायल युद्धबंदियों और सैनिकों के अवशेषों की बड़ी अदला-बदली करने से जुड़ी मास्को की अव्यवस्था का परिणाम बताया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसे घायल युद्धबंदियों और सैनिकों के अवशेषों की बड़ी अदला-बदली करने से जुड़ी मास्को की अव्यवस्था का परिणाम बताया।

जेलेंस्की ने कहा कि हाल ही में हालिया अदलाबदली के दौरान यूक्रेन को जो शव प्राप्त हुए हैं उनमें एक इजराइली नागरिक का भी शव शामिल है।

उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से बात की, लेकिन शनिवार तक उनकी टिप्पणियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। अधिकारियों ने शवों की पहचान का खुलासा नहीं किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने अपने नागरिकों की लाशें हम पर फेंक दीं। युद्ध के प्रति, अपने सैनिकों के प्रति उनका यही रवैया है। और यह पहले से ही दस्तावेजों में दर्ज है। कभी-कभी इन शवों पर रूसी पासपोर्ट भी होते हैं।’’

जेलेंस्की ने कहा कि रूसी पक्ष ने जोर दिया है कि सभी शव यूक्रेनियों के हैं।

पत्रकारों को 20 शव में से किसी एक शव से संबंधित रूसी पासपोर्ट और पहचानपत्र दिखाया गया।

दस्तावेज के अनुसार, वह व्यक्ति मॉस्को क्षेत्र से आया था।

जेलेंस्की को इस बात पर संदेह है कि पुतिन शांति चाहते हैं। इस्तांबुल में प्रत्यक्ष शांति वार्ता का एकमात्र ठोस परिणाम मृत और घायल सैनिकों का आदान-प्रदान है।

यूक्रेन और रूस ने जून में वार्ता के दूसरे दौर के दौरान 6,000-6,000 की संख्या में एक-दूसरे को उनके सैनिकों के शव आदान-प्रदान करने पर सहमति जताई थी।

यूक्रेन को चिंता थी कि संख्या बहुत अधिक थी और दोनों पक्षों के पास फोरेंसिक जांच और मृतकों की पहचान की जांच के लिए पर्याप्त समय नहीं था।

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन ईरान द्वारा परमाणु हथियार हासिल करने के खिलाफ है, क्योंकि रूस के साथ उसकी सैन्य साझेदारी है। लेकिन उन्होंने इजराइल के हमलों का स्पष्ट रूप से समर्थन व्यक्त करने से परहेज किया।

उन्होंने दोहराया कि मध्य पूर्व में नया युद्ध यूक्रेन को अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ईरान ने रूस को हमें मारने के लिए सब कुछ दिया। उन्होंने उन्हें शहीद दिए, उसने उन्हें मिसाइलें दीं और उन्होंने उन्हें लाइसेंस दिए। यह तथ्य कि उनकी उत्पादन क्षमता अब कमजोर हो गई है, हमारे लिए सकारात्मक है। लेकिन कुछ बिंदुओं पर पहले से ही बहुत देर हो चुकी हो सकती है।’’ जेलेंस्की ने उत्तर कोरिया के साथ रूस के सैन्य सहयोग का भी हवाला दिया।

जेलेंस्की ने उन रिपोर्ट को खारिज कर दिया कि हाल ही में रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों में पैट्रियट नामक हवाई रक्षा प्रणाली नष्ट हो गई थी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने शहीद ड्रोन को मार गिराने के लिए घरेलू स्तर पर उत्पादित इंटरसेप्टर का उपयोग करना शुरू कर दिया है और हथियार के उत्पादन को बढ़ाने के लिए जर्मनी से वित्तपोषण की मांग कर रहा है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने पश्चिमी भागीदारों को संकेत भेजे हैं कि वे यूक्रेन के स्थानीय रक्षा उद्योग का समर्थन करने के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद के एक चौथाई प्रतिशत का त्याग करें।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\