विदेश की खबरें | यूक्रेन ने क्रीमिया पर बड़ा ड्रोन हमला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वहीं, यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर अवदीवका पर हमला करने के लिए अपने प्रयास को और तेज कर दिया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वहीं, यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर अवदीवका पर हमला करने के लिए अपने प्रयास को और तेज कर दिया है।

जून में शुरू हुए यूक्रेन के जवाबी हमले के बावजूद कोई भी पक्ष ज्यादा जमीन हासिल नहीं कर पाया है, और विश्लेषकों का अनुमान है कि युद्ध लंबा चलेगा।

सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ ही युद्ध के मैदान में बर्फबारी और हाड़ जमा देने वाली ठंड के बीच यूक्रेन और रूस ऐसी जमीन तलाश रहे हैं जो भविष्य में आगे बढ़ने के लिए मंच प्रदान कर सके।

दक्षिणी यूक्रेन के खेरसॉन क्षेत्र के रूस के कब्जे वाले हिस्से के रूसी गवर्नर व्लादिमीर साल्डो ने कहा कि यूक्रेन ने शुक्रवार तड़के क्रीमिया पर एक बड़ा ड्रोन हमला किया। उन्होंने दावा किया कि हमला करने आए दर्जनों ड्रोन मार गिराए गए।

रूस ने 2014 में यूक्रेनी प्रायद्वीप क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था। इस कदम को दुनिया के अधिकतर लोगों ने अवैध माना।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वायु रक्षा प्रणाली ने क्रीमिया के ऊपर 13 यूक्रेनी ड्रोन और दक्षिणी रूस के वोल्गोग्राद क्षेत्र में तीन अन्य ड्रोन मार गिराए।

किसी भी पक्ष के युद्धक्षेत्र के दावों का स्वतंत्र रूप से सत्यापन संभव नहीं हो पाया।

रूस 10 अक्टूबर से भारी बमबारी कर और कथित तौर पर भारी नुकसान उठाकर अवदीवका पर कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहा है। शहर बर्बाद हो गया है, और यह लड़ाई पूर्वी यूक्रेन के बखमुत शहर की लड़ाई की याद दिलाती है, जो नौ महीने की लड़ाई के दौरान काफी हद तक नष्ट हो गया था और रूसी सैनिकों ने अंततः इस पर कब्जा कर लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies 2nd T20I Match Preview: रांची में आज खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Stats And Preview: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में आज होगी रोमांचक टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

India vs West Indies 2nd T20I Match JSCA International Stadium Pitch Report: रांची में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? दूसरे टी20 मुकाबले से पहले जानें पिच और मौसम का हाल