विदेश की खबरें | यूक्रेन, रूस को कुछ समय तक लड़ने देना बेहतर होगा : ट्रंप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ट्रंप ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ ओवल ऑफिस में बैठक के दौरान यूक्रेन में युद्ध की तुलना दो बच्चों के बीच लड़ाई से की, जो एक-दूसरे से नफरत करते हैं।
ट्रंप ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ ओवल ऑफिस में बैठक के दौरान यूक्रेन में युद्ध की तुलना दो बच्चों के बीच लड़ाई से की, जो एक-दूसरे से नफरत करते हैं।
रूस ने 2022 की शुरुआत में यूक्रेन पर आक्रमण किया था।
ट्रंप ने कहा, “कभी-कभी उन्हें कुछ देर तक लड़ने देना और फिर उन्हें अलग कर देना बेहतर होता है।”
अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बातचीत में इस बात को दोहराया था।
ट्रंप ने प्रतिबंधों की धमकी को अभी भी बरकरार रखा है।
उन्होंने कहा कि यूक्रेन और रूस, दोनों पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। ट्रंप ने कहा, “जब मैं देखूंगा कि युद्ध रुकने वाला नहीं है तो हम बेहद कठोर रुख अपनाएंगे।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)