विदेश की खबरें | यूक्रेन के मानवाधिकार समूह ने रूस पर यूक्रेनी युद्धबंदियों की हत्या का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की करीबी यूक्रेनी युद्धक्षेत्र विश्लेषण साइट ‘डीपस्टेट’ ने कहा कि रूसी सैनिकों ने 10 अक्टूबर को आत्मसमर्पण करने के बाद नौ यूक्रेनी ‘‘ड्रोन संचालकों और ठेकेदारों’’ को गोली मारकर मार डाला।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की करीबी यूक्रेनी युद्धक्षेत्र विश्लेषण साइट ‘डीपस्टेट’ ने कहा कि रूसी सैनिकों ने 10 अक्टूबर को आत्मसमर्पण करने के बाद नौ यूक्रेनी ‘‘ड्रोन संचालकों और ठेकेदारों’’ को गोली मारकर मार डाला।

दिमित्रो लुबिनेट्स ने सोशल मीडिया मंच पर कहा कि उन्होंने इस दावे के बारे में संयुक्त राष्ट्र और रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति को पत्र भेजे हैं, और इसे ‘‘रूसियों द्वारा किया गया एक और अपराध’’ बताया है।

इस महीने की शुरुआत में, यूक्रेन के अभियोजक जनरल के कार्यालय ने कहा था कि रूसी सैनिकों ने आंशिक रूप से कब्जे वाले दोनेत्स्क क्षेत्र में पकड़े गए 16 यूक्रेनी सैनिकों को मार डाला था।

रूसी अधिकारियों की ओर से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इस बीच, यूक्रेनी वायु सेना ने रविवार को कहा कि उसके हवाई सुरक्षा तंत्र ने कीव, पोल्टावा, चेर्निहीव, सुमी और चेर्कासी क्षेत्रों में शनिवार रात तक रूस द्वारा उड़ाए गए 68 ड्रोन में से 31 को मार गिराया।

हमले में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Namibia vs South Africa, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड