विदेश की खबरें | यूक्रेन ने उत्तरी सुमी क्षेत्र में रूसी सैनिकों को आगे बढ़ने से रोक दिया है : यूक्रेनी कमांडर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन की सशस्त्र सेनाओं के कमांडर-इन-चीफ कर्नल जनरल ओलेक्सांद्र सिरस्की ने कहा कि सुमी में यूक्रेन की सफलताओं ने रूस को लगभग 50,000 रूसी सैनिकों, जिनमें विशिष्ट हवाई और समुद्री ब्रिगेड शामिल हैं, को अग्रिम पंक्ति के अन्य क्षेत्रों में तैनात करने से रोक दिया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेन की सशस्त्र सेनाओं के कमांडर-इन-चीफ कर्नल जनरल ओलेक्सांद्र सिरस्की ने कहा कि सुमी में यूक्रेन की सफलताओं ने रूस को लगभग 50,000 रूसी सैनिकों, जिनमें विशिष्ट हवाई और समुद्री ब्रिगेड शामिल हैं, को अग्रिम पंक्ति के अन्य क्षेत्रों में तैनात करने से रोक दिया है।

उनके दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी और रूसी अधिकारियों ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।

रूसी सेना लगभग 1,000 किलोमीटर की अग्रिम पंक्ति में कुछ स्थानों पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है, हालांकि उनकी यह बढ़त सैनिकों के हताहत होने के मामले में महंगी साबित हुई है। संख्या में कम यूक्रेनी सेना ने रूसियों को पीछे रखने के लिए ड्रोन का काफी इस्तेमाल किया है।

तीन साल से अधिक समय से चल रहे युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका के नेतृत्व में कई महीनों से चल रहे अंतरराष्ट्रीय प्रयास विफल हो गए हैं।

शत्रुता के बीच, दोनों पक्षों ने इस्तांबुल में अपने प्रतिनिधिमंडलों के बीच हाल ही में हुई वार्ता के दौरान बनी सहमति के बाद युद्धबंदियों की अदला-बदली जारी रखी है।

रूस के रक्षा मंत्रालय और यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि बृहस्पतिवार को युद्धबंदियों की एक और अदला-बदली हुई।

युद्धबंदियों के लिए यूक्रेन के समन्वय मुख्यालय ने कहा कि अदला-बदली में घायल सैनिक और स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें वाले लोग शामिल हैं तथा जल्द ही और भी अदला-बदली की उम्मीद है।

यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र में भी भीषण लड़ाई चल रही है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी सेना ने दोनेत्स्क में दो गांवों, नोवोसेरहीवका और शेवचेंको पर कब्जा कर लिया है।

रूसी मंत्रालय ने कहा कि रात भर में नौ क्षेत्रों में 50 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराये गए, जिनमें से तीन मॉस्को क्षेत्र में थे।

वहीं, यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि रूस ने बीती रात देश भर में 41 शाहिद और अन्य ड्रोन तैनात किए। इसने कहा कि 24 ड्रोन को रोक दिया गया या जाम कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\