विदेश की खबरें | यूक्रेन: रूसी सेना की भारी गोलाबारी में पांच नागरिकों की मौत, 18 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दोनेत्स्क प्रशासनिक प्रमुख पावले कायरीलेंको ने कहा कि ज्यादातर लोगों की मौत दोनेत्स्क प्रांत में हुई। यह प्रांत उस क्षेत्र का हिस्सा है जहां रूस समर्थित अलगाववादी पिछले आठ वर्षों से विद्रोह कर रहे हैं। रूसी सैनिकों ने बाखमत शहर में भी भारी गोलाबारी की है।

दोनेत्स्क प्रशासनिक प्रमुख पावले कायरीलेंको ने कहा कि ज्यादातर लोगों की मौत दोनेत्स्क प्रांत में हुई। यह प्रांत उस क्षेत्र का हिस्सा है जहां रूस समर्थित अलगाववादी पिछले आठ वर्षों से विद्रोह कर रहे हैं। रूसी सैनिकों ने बाखमत शहर में भी भारी गोलाबारी की है।

पड़ोसी नुहांस्क प्रांत के गवर्नर सेरहीय हैदई ने कहा कि यूक्रेनी सैनिक रूसी गोलाबारी के बीच दो गांवों पर पुन: नियंत्रण करने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

रूसी तोपखाने ने उत्तर-पूर्व यूक्रेन में भी गोले बरसाये हैं जहां के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेग सायनीहुबोव ने रूसी सैनिकों पर खारकिव में नागरिकों को आतंकित करने का आरोप लगाया है।

रूसी सैनिकों के यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में बढ़ने के बीच यूक्रेनी सेना ने दक्षिण में एक शहर पर फिर से अपना नियंत्रण करने का दावा किया है। यूक्रेन की सेना ने मंगलवार को दावा किया कि उसने नोवा काखोवका में एक रूसी गोला-बारूद डिपो को नष्ट करने के लिए मिसाइल दागी।

वहीं, रूस की समाचार एजेंसी तास ने कहा है कि कथित विस्फोट एक उवर्रक भंडारण स्थल पर हुआ।

इस बीच, अन्य घटनाक्रमों के तहत पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क में मास्को समर्थित अलगाववादी सरकार के नेता ने कहा कि आतंकवाद के मामले में दोषी करार दिये गये विदेशी लड़ाकों ने अपनी मौत की सजा के खिलाफ अपील की है।

यदि स्वघोषित दोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक की अपीलीय अदालत ने अपील खारिज कर दी तो ब्रिटेन के दो नागरिकों एवं मोरक्को के एक नागरिक की मौत की सजा क्रियान्वित कर दी जाएगी।

वहीं, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा है कि ज्यादातर यूक्रेनी शरणार्थी स्वदेश लौटना चाहते हैं लेकिन वे स्थिति में सुधार का इंतजार कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\