देश की खबरें | खारकीव में भारतीय छात्र की मौत पर यूक्रेन ने दुख जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खारकीव शहर में भीषण गोलाबारी के दौरान एक भारतीय छात्र की मौत पर यूक्रेन ने मंगलवार को दुख जताया और दुनिया के अन्य देशों के नेताओं से रूस के हमलों को रोकने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव बनाने की अपनी अपील दोहराई।

नयी दिल्ली, एक मार्च खारकीव शहर में भीषण गोलाबारी के दौरान एक भारतीय छात्र की मौत पर यूक्रेन ने मंगलवार को दुख जताया और दुनिया के अन्य देशों के नेताओं से रूस के हमलों को रोकने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव बनाने की अपनी अपील दोहराई।

यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने अपने देश को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए भारत का शुक्रिया भी अदा किया। उन्होंने कहा कि राहत सामग्री लेकर गया पहला विमान आज रात पोलैंड में उतर सकता है।

राजदूत ने यूक्रेन पर रूस के हमलों की तुलना ‘राजपूतों के खिलाफ मुगलों के नरसंहार’ से भी की।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम मोदी जी समेत सभी प्रभावशाली वैश्विक नेताओं से अपील कर रहे हैं कि वे अपने संसाधनों का पुतिन के खिलाफ इस्तेमाल करें ताकि यूक्रेन पर हमले रोक दिये जाएं। रूस को बम हमले और गोलाबारी बंद करना चाहिए।’’

विदेश मंत्रालय में एक बैठक के बाद राजदूत ने कहा कि उन्होंने खारकीव में कर्नाटक के नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर की मौत पर संवेदना प्रकट की।

उन्होंने कहा कि रूस की सेना अब असैन्य इलाकों में निशाना साध रही है।

भारत ने इस घटना के बाद रूस और यूक्रेन दोनों के राजदूतों से कहा था कि अब भी खारकीव और यूक्रेन के युद्ध प्रभावित अन्य शहरों में फंसे भारतीय नागरिकों को तत्काल सुरक्षित तरीके से निकाला जाए।

कर्नाटक के हावेरी जिले के चलगेरी निवासी ज्ञानगौदर यूक्रेन के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\