देश की खबरें | यूक्रेन संकट: स्पाइसजेट फंसे हुए भारतीयों को निकालने के लिए विशेष उड़ान संचालित करेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्पाइस जेट एअर लाइन रूसी सैन्य आक्रमण के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए शुक्रवार को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के लिए विशेष उड़ान संचालित करेगी।
नयी दिल्ली, 28 फरवरी स्पाइस जेट एअर लाइन रूसी सैन्य आक्रमण के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए शुक्रवार को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के लिए विशेष उड़ान संचालित करेगी।
भारत ने शनिवार को यूक्रेन से सटे देशों रोमानिया एवं हंगरी के रास्ते अपने नागरिकों को निकालना शुरू किया था क्योंकि यूक्रेन का हवाई क्षेत्र रूसी सैन्य आक्रमण शुरू होने के बाद 24 फरवरी से ही बंद है।
टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एअर इंडिया ने अब तक अपनी पांच उड़ानों के माध्यम से 1156 भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकाला है। उसकी छठी उड़ान 240 भारतीय नागरिकों को लेकर सोमवार की शाम को दिल्ली पहुंचेगी।
फिलहाल करीब 14000 भारतीय यूक्रेन में फंसे हैं जिनमें ज्यादातर छात्र हैं।
स्पाइस जेट ने कहा है कि वह इस विशेष उड़ान के लिए अपने बोइंग, 737 मैक्स विमान का इस्तेमाल करेगी जो सोमवार की शाम को दिल्ली से रवाना होगा।
उसने कहा , ‘‘ यह विमान दिल्ली से बुडापेस्ट जाएगा और जार्जिया के कुटैसी के रास्ते लौटेगा।’’
स्पाइस जेट ने कहा है कि वह और ऐसी उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है और इस सिलसिले में उसकी संबंधित अधिकारियों से बातचीत चल रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)