Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस की कमान चौकी पर हमला किया

यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी ने एक बयान में कहा कि कमान चौकी पर शुक्रवार को हमला किया गया और इसमें दो जनरल की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार ओलेक्सी अरेस्तोविच ने एक ऑनलाइन साक्षात्कार में कहा कि हमले के वक्त कमान केंद्र में रूस के 50 वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

(Photo Credit : Twitter)

यूक्रेन (Ukraine) की सैन्य खुफिया एजेंसी ने एक बयान में कहा कि कमान चौकी पर शुक्रवार को हमला किया गया और इसमें दो जनरल की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार ओलेक्सी अरेस्तोविच ने एक ऑनलाइन साक्षात्कार में कहा कि हमले के वक्त कमान केंद्र में रूस के 50 वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. रूसी सेना ने इस दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की है. कीव : राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि नए सबूत सामने आ रहे हैं जिससे पता चलता है कि रूसी सेना ने मारियुपोल में हजारों नागरिकों की हत्या की और फिर इसे छिपाने की कोशिश की.

उन्होंने बताया कि यूक्रेन ने रूस की उस बातचीत का पता लगा लिया है कि ‘‘कैसे वे अपने अपराध के निशान छिपा रहे हैं.’’ उपग्रह से ली गयी तस्वीरों से मारियुपोल के पश्चिमी और पूर्वी शहरों में सामूहिक कब्रें दिखायी देती हैं. जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने उन लोगों के लिए मारियुपोल के समीप ‘‘नजरबंदी शिविर’’ बनाए है जो शहर छोड़कर जाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इन शिविरों में रहने वाले लोगों को रूस के कब्जे वाले इलाकों या रूस में भेजा जाता है. उन्होंने बताया कि इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं. यह भी पढ़ें : रूसी सैनिकों ने मारियुपोल में यूक्रेनी सेना के अंतिम मजबूत गढ़ पर हमला किया, ओडेसा पर भी धावा बोला

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने मारियुपोल में स्थिति को लेकर शनिवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से बातचीत की. जेलेंस्की ने उन लोगों को ढूंढने तथा सजा देने का वादा किया, जो ओदेसा पर मिसाइल हमले के जिम्मेदार हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि आठ लोगों की मौत हो गयी तथा 18 अन्य घायल हो गए. जेलेंस्की ने यूक्रेनियों से कर्फ्यू का पालन करने और रात को ऑर्थोडॉक्स ईस्टर सभा में न जाने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन सुबह पांच बजे से आप अपने शहर या समुदाय के गिरजाघर में जा सकते हैं.’’ स्लोवियांस्क : उत्तरी डोनबास के स्लोवियांस्क शहर में शनिवार को गोलाबारी की आवाजें और हवाई हमले के सायरन की आवाज सुनी गयीं. रूस ने एक दिन पहले डोनबास पर हमला किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू