विदेश की खबरें | यूक्रेन और रूस मृत और घायल सैनिकों की अदला-बदली पर सहमत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह वार्ता दोनों पक्षों द्वारा किए गए कई लंबी दूरी के हमलों के एक दिन बाद हुई है, जिसमें यूक्रेन ने रूसी हवाई ठिकानों पर ड्रोन हमला किया था और रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह वार्ता दोनों पक्षों द्वारा किए गए कई लंबी दूरी के हमलों के एक दिन बाद हुई है, जिसमें यूक्रेन ने रूसी हवाई ठिकानों पर ड्रोन हमला किया था और रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया।

यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वार्ता की मेज पर रूस ने जंग खत्म करने के लिए क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति भवन) की शर्तों को बताते हुए एक ज्ञापन प्रस्तुत किया।

यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव ने संवाददाताओं से कहा कि कीव के अधिकारियों को दस्तावेज की समीक्षा करने और निर्णय लेने के लिए एक हफ्ते का वक्त चाहिए। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने 20 जून से 30 जून के बीच आगे की बातचीत का प्रस्ताव रखा है।

वार्ता के बाद, रूस की सरकारी समाचार एजेंसियों ‘तास’ और ‘आरआईए नोवोस्ती’ ने रूसी ज्ञापन की सामग्री प्रकाशित की, जिसमें कहा गया है कि संघर्ष विराम की शर्त के तौर यूक्रेन उन चार क्षेत्रों से अपनी सेना हटाए, जिन पर रूस ने सितंबर 2022 में कब्जा कर लिया था, लेकिन उन पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं कर सका।

युद्धविराम समझौते के वैकल्पिक तरीके के रूप में, ज्ञापन में यूक्रेन से कहा गया है कि वह सैनिकों की लामबंदी प्रयासों को रोक दे तथा पश्चिमी देशों से हथियार लेना बंद कर दे। ऐसी शर्तें पहले ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा बताई जा चुकी हैं।

दस्तावेज में यह भी सुझाव दिया गया है कि युद्ध समाप्त करने के लिए यूक्रेन को अपनी सेनाओं की पुनः तैनाती रोकनी होगी तथा अपनी धरती पर किसी तीसरे देश की सैन्य उपस्थिति पर प्रतिबंध लगाना होगा।

रूसी दस्तावेज में प्रस्ताव दिया गया है कि यूक्रेन मार्शल लॉ समाप्त करे और चुनाव कराए, जिसके बाद दोनों देश एक व्यापक शांति संधि पर हस्ताक्षर कर सकते हैं और इसके तहत यूक्रेन अपनी तटस्थ स्थिति की घोषणा करेगा, नाटो में शामिल होने के अपने प्रयास को त्याग देगा, अपने सशस्त्र बलों के आकार को लेकर सीमा निर्धारित करेगा और यूक्रेनी के समान रूसी को देश की आधिकारिक के रूप में मान्यता देगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\