विदेश की खबरें | यूक्रेन : अपार्टमेंट इमारत पर रॉकेट से किए गए हमले में 15 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि शनिवार रात को राकेट से किया गया हमला नवीनतम घटना है, जिसमें आम नागरिकों की अधिक मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि शनिवार रात को राकेट से किया गया हमला नवीनतम घटना है, जिसमें आम नागरिकों की अधिक मौत हुई है।

इससे पहले जून के आखिर में क्रेमेनचुक शहर स्थित मॉल पर रूसी मिसाइल गिरने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई थी जबकि इसी महीने दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र में एक रॉकेट की चपेट में अपार्टमेंट इमारत और मनोरंजन स्थल आने से 21 लोग मारे गए थे।

चासिव या शहर में हुई घटना पर रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

दोनेत्स्क क्षेत्र के गवर्नर पावलो किरिलेंको जिनके अंतर्गत चासिव यार आता है, ने कहा कि करीब 12 हजार आबादी वाले इस शहर पर उरगान रॉकेट गिरे, जिन्हें ट्रक पर लगी प्रणाली से दागा जाता है।

यूक्रेन की आपात सेवा ने बाद में बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है और करीब दो दर्जन लोगों के मलबे में अब भी फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि मलबे में दबे कम से कम तीन लोगों से संपर्क किया गया है।

चासिव या शहर यूक्रेन के दक्षिण पूर्वी शहर क्रामतोरस्क से करीब 20 किलोमीटर दूर है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह रूस का प्रमुख लक्ष्य है।

दोनेत्स्क, लुहांस्क के साथ डोनबास इलाके के दो राज्य हैं जहां पर रूस समर्थक विद्रोही वर्ष 2014 से ही यूक्रेन की सेना के खिलाफ लड़ रहे हैं। पिछले सप्ताह रूस ने लुहांस्क में यूक्रेनी सेना के सबसे मजबूत गढ़ लिसिचांस्क शहर पर कब्जा कर लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी