विदेश की खबरें | ब्रिटेन प्रधानमंत्री चुनाव: अंतिम दो उम्मीदवारों के चयन के वास्ते आज आखिरी बार मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री पद के लिए आखिरी दो उम्मीदवारों के चयन के वास्ते बुधवार को अंतिम बार सांसद मतदान करेंगे।

लंदन, 20 जुलाई ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री पद के लिए आखिरी दो उम्मीदवारों के चयन के वास्ते बुधवार को अंतिम बार सांसद मतदान करेंगे।

भारतीय मूल के पूर्व चांसलर सुनक को उनकी पार्टी के सहयोगियों द्वारा चौथे दौर के मतदान में 118 वोट मिले, जो कि उन्हें बोरिस जॉनसन की जगह लेने की दौड़ में अंतिम दावेदारों में से एक के रूप में अपनी जगह पक्की करने के लिए जरूरी 120 वोट या कंजर्वेटिव पार्टी के एक तिहाई सांसदों के मतों से थोड़ा ही कम है।

केमी बैडेनोच के मंगलवार को दौड़ से बाहर होने के बाद अब सुनक, मोर्डंट और ट्रूस ही इस दौड़ में हैं। इनमे से सबसे आगे सुनक हैं और अन्य दो मोर्डंट तथा ट्रूस अंतिम दौर में दूसरे स्थान की दौड़ में हैं।

पांच सितंबर को विजेता की घोषणा की जाएगी।

कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के बुधवार को पांचवे दौर के लिए मतदान के बाद प्रधानमंत्री पद की दौड़ में आगे बढ़ने वाले अंतिम दो उम्मीदवारों के नाम साफ हो जाएंगे। इसके बाद कंजर्वेटिव पार्टी मुख्यालय ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों में कई कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिसमें संभावित मतदाताओं को ये दो उम्मीवार संबोधित करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट