विदेश की खबरें | ब्रिटेन के सांसदों ने ‘पार्टीगेट’ को लेकर बोरिस जॉनसन के खिलाफ रिपोर्ट का समर्थन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर, डाउनिंग स्ट्रीट में कोविड-19 संबंधी नियम तोड़कर आयोजित की गईं पार्टी को लेकर संसद को जान-बूझकर गुमराह करने का आरोप लगाने वाली ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ समिति की रिपोर्ट को ब्रितानी सांसदों ने सात के मुकाबले 354 मतों से समर्थन दिया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 20 जून ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर, डाउनिंग स्ट्रीट में कोविड-19 संबंधी नियम तोड़कर आयोजित की गईं पार्टी को लेकर संसद को जान-बूझकर गुमराह करने का आरोप लगाने वाली ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ समिति की रिपोर्ट को ब्रितानी सांसदों ने सात के मुकाबले 354 मतों से समर्थन दिया।

जॉनसन ने संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में कई बार इस बात से इनकार किया था कि ब्रितानी प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय 10 डाउनिंग स्ट्रीट में कोविड-19 संबंधी नियम तोड़कर पार्टी आयोजित की गईं। जॉनसन द्वारा संसद को ‘‘गुमराह’’ किए जाने संबंधी इस मामले को ‘पार्टीगेट’ नाम दिया गया है। जॉनसन (58) ने समिति के सदस्यों पर अपने पीछे पड़ जाने का आरोप लगाते हुए संसद सदस्यता से पहले ही इस्तीफा दे दिया है।

‘कंजर्वेटिव पार्टी’ के नेता जॉनसन ने संसद की विशेषाधिकार समिति (कॉमन्स प्रिविलेजेस कमेटी) की अंतिम रिपोर्ट के मसौदे को देखने के बाद संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और अब वह पूर्व सांसदों को मिलने वाली संसद तक विशेष पहुंच का अधिकार भी खो देंगे।

रिपोर्ट के निष्कर्षों पर बहस करने के लिए उनके कई सहयोगी और विपक्षी सदस्य सोमवार को ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में एकत्र हुए और ज्यादातर ने पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यों की निंदा की।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और ‘कंजर्वेटिव पार्टी’ के कई अन्य सदस्य रिपोर्ट के निष्कर्षों पर बहस या टिप्पणी में शामिल नहीं हुए, जिसकी विपक्षी लेबर पार्टी के कई सांसदों ने घंटों चले सत्र के दौरान निंदा की।

लेबर पार्टी के जेस फिलिप्स ने कहा, ‘‘यह शर्मनाक है कि इस देश के प्रधानमंत्री यह भी नहीं बता सकते कि यदि आज वह यहां आते तो किसके लिए वोट देते। मेरे विचार से यह कर्तव्य से विमुख होना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू