विदेश की खबरें | ब्रिटेन:सहकर्मी का यौन उत्पीड़न करने के मामले में भारतीय मूल के पूर्व पुलिस अधिकारी को सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक पूर्व पुलिस अधिकारी को ड्यूटी के दौरान अपनी सहकर्मी का यौन उत्पीड़न करने का दोषी ठहराते हुए 16 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 11 जून ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक पूर्व पुलिस अधिकारी को ड्यूटी के दौरान अपनी सहकर्मी का यौन उत्पीड़न करने का दोषी ठहराते हुए 16 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने शनिवार को एक बयान में कहा कि पूर्व पुलिस कांस्टेबल अर्चित शर्मा को शुक्रवार को 16 महीने कैद की सजा सुनाई गई और उसका नाम दस साल के लिए यौन अपराध रजिस्टर में दर्ज किया गया।

दस साल तक पीड़ित से संपर्क करने से रोकने के लिए शर्मा के खिलाफ एक निरोधक आदेश के साथ ही उसे 156 पाउंड का जुर्माना पीड़िता को देने का आदेश दिया गया।

मेट्रोपोलिटन पुलिस की नॉर्थ एरिया कमांड यूनिट से जुड़े शर्मा पर दिसंबर 2020 में ड्यूटी के दौरान एक सहकर्मी का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था।

बयान में कहा गया है कि शर्मा को मार्च में यहां की एक अदालत ने दोषी ठहराया था, जिसके चार दिन बाद उसने इस्तीफा दे दिया था।

शर्मा के व्यवहार को ‘‘घृणित’’ करार देते हुए ‘डिटेक्टिव चीफ सुपरिटेंडेंट’ कैरोलिन हैन्स ने कहा, ‘‘उसकी हरकत हमारे पुलिस मूल्यों के साथ विश्वासघात थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट