देश की खबरें | ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का समर्थन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी के साथ बैठक में आतंकवाद और इसका समर्थन करने वालों के खिलाफ निर्णायक अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया।

नयी दिल्ली, सात जून प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी के साथ बैठक में आतंकवाद और इसका समर्थन करने वालों के खिलाफ निर्णायक अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया।

लैमी ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का समर्थन किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि लैमी ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की।

मोदी ने भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते और दोहरे योगदान समझौते के सफल समापन पर संतोष व्यक्त किया। मोदी ने दोनों पक्षों के रचनात्मक सहयोग की सराहना की जिसके कारण यह मील का पत्थर हासिल हुआ।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ती गति का स्वागत किया और भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी के गहरा होने पर संतोष व्यक्त किया।

उन्होंने प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल के तहत निरंतर सहयोग का स्वागत किया और विश्वसनीय और सुरक्षित नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को आकार देने की इसकी क्षमता का उल्लेख किया। लैमी ने व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्वच्छ ऊर्जा सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने में ब्रिटेन की गहरी रुचि व्यक्त की।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) दोनों देशों के लिए नए आर्थिक अवसरों को खोलेगा।

बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

इसमें कहा गया है, ‘‘ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के लिए समर्थन व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद और इसका समर्थन करने वालों के खिलाफ निर्णायक अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।’’

इस बीच लैमी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ भी व्यापक बातचीत की।

जयशंकर ने टेलीविजन पर प्रसारित अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि भारत उम्मीद करता है कि उसके साझेदार आतंकवाद को ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ करने की उसकी नीति को समझेंगे और वह कभी ‘बुरा करने वालों’ को पीड़ितों के बराबर नहीं रखेंगे।

लैमी दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार सुबह नयी दिल्ली पहुंचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट