जरुरी जानकारी | ब्रिटेन की बाइक कंपनी ट्रायम्फ ने अपना बिक्री, विपणन परिचालन बजाज ऑटो को सौंपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्रिटिश बाइक विनिर्माता ट्रायम्फ ने सोमवार को कहा कि उसने भारत में अपना बिक्री और विपणन परिचालन बजाज ऑटो लिमिटेड को सौंप दिया है।

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल ब्रिटिश बाइक विनिर्माता ट्रायम्फ ने सोमवार को कहा कि उसने भारत में अपना बिक्री और विपणन परिचालन बजाज ऑटो लिमिटेड को सौंप दिया है।

ट्रायम्फ और बजाज ऑटो ने बताया कि परिचालन हस्तांतरण का काम पूरा हो चुका है। दोनों कंपनियां इस साल के अंत में संयुक्त रूप से विकसित मझोले आकार की बाइक भी पेश करेंगी।

दोनों कंपनियों ने 2020 में रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की थी, जिसके तहत उन्होंने मझोले आकार की ट्रायम्फ मोटरसाइकिल को बनाने के लिए सहयोग करने की योजना बनाई है।

बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने बयान में कहा कि इस साझेदारी से ट्रायम्फ को अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।

बयान में कहा गया कि साझेदारी के तहत मौजूदा 15 ट्रायम्फ मोटरसाइकिल डीलरशिप का प्रबंधन बजाज ऑटो द्वारा किया जाएगा। हालांकि, ब्रांड अलग बना रहेगा और यह ट्रायम्फ के वैश्विक मानकों के अनुरूप काम करना जारी रखेगा।

ट्रायम्फ मोटरसाइकिल के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी पॉल स्ट्राउड ने कहा, ‘‘यह ट्रायम्फ के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदारी है जो बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी