जरुरी जानकारी | आधार अद्यतन अभियान के लिये तैयार है यूआईडीएआई की प्रणाली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) का बुनियादी ढांचा आधारधारकों से जुड़ी सूचना को अद्यतन के तहत नये आंकड़ों का भार वहन करने के लिये पूरी तरह से तैयार है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह कहा।

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) का बुनियादी ढांचा आधारधारकों से जुड़ी सूचना को अद्यतन के तहत नये आंकड़ों का भार वहन करने के लिये पूरी तरह से तैयार है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह कहा।

उल्लेखनीय है कि यूआईडीएआई ने इस सप्ताह की शुरुआत में लोगों से आग्रह किया कि अगर उनका आधार 10 साल से अधिक समय पहले जारी हुआ था और उसके बाद उसके ब्योरे अद्यतन नहीं किये गये हैं, तब निवास स्थान के पते के साथ सभी सूचना अद्यतन करा लें।

सूत्रों ने कहा कि ऐसे भी निवासी होंगे जिनका आधार 10 साल से अधिक समय पहले बना और उन्होंने उसे अद्यतन नहीं कराया क्योंकि हो सकता है, उनका निवास स्थान तथा अन्य दस्तावेज वहीं हो। ऐसे मामले में भी अद्यतन कराने की जरूरत है।

इसके अनुसार, आधारधारकों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिये प्राधिकरण ने दस्तावेज अद्यतन करने के लिये नई विशेषता तैयार की है। इसपर ‘माई आधार पोर्टल’, ‘माई आधार ऐप’ के जरिये ‘ऑनलाइन’ पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा निवासी वहां जाकर भी सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, जहां आधार बन रहे हैं।

जो नई विशेषता जोड़ी गयी है, उसके जरिये आधारधारक नाम और फोटो लगे पहचान पत्र और निवास स्थान के पते (नाम और पता) के साक्ष्य के साथ ब्योरा फिर से अद्यतन कर सकते हैं।

यूआईडीआई के ताजा कदम से लोगों को अपने आधार ब्योरे को दोबारा से जांचने का मौका मिलेगा। ऑनलाइन सुविधा के लिये शुल्क 25 रुपये और आधार केंद्र के जरिये सूचना अद्यतन कराने पर 50 रुपये लगेंगे।

सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा राशन की दुकानों और स्थानीय हाट के आसपास शिविर लगाए जाएंगे। राज्य स्थानीय स्तर पर उपयुक्त व्यवस्था के लिये काम कर रहे हैं।

उसने कहा कि इसके साथ यूआईडीएआई का बुनियादी ढांचा नये आंकड़ों के अद्यतन का भार वहन करने के लिये पूरी तरह से तैयार है। क्रियान्वयन के स्तर पर मसलों को दूर करने के लिये पिछले दो महीनों में पायलट आधार पर 40 जिलों में सफल परीक्षण किये गये हैं।

सूत्रों ने कहा कि यूआईडीएआई के पास क्षमता है और प्राधिकरण चाहता है कि जिस आधार को अद्यतन करने की जरूरत है, उसे अद्यतन किया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट