देश की खबरें | विदेशी विश्वविद्यालयों से प्राप्त डिग्री को समतुल्यता प्रदान करेगी यूजीसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने एक दिशानिर्देश तैयार किया है जिसमें विदेशी विश्वविद्यालयों से प्राप्त डिग्री को मान्यता देने, समतुल्यता प्रदान करने की बात कही गई है तथा ऑनलाइन, दूरस्थ माध्यम से या फ्रैंचाइज समझौते के तहत डिग्री हासिल करने से रोकने का प्रावधान किया गया है।

नयी दिल्ली, 17 अगस्त विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने एक दिशानिर्देश तैयार किया है जिसमें विदेशी विश्वविद्यालयों से प्राप्त डिग्री को मान्यता देने, समतुल्यता प्रदान करने की बात कही गई है तथा ऑनलाइन, दूरस्थ माध्यम से या फ्रैंचाइज समझौते के तहत डिग्री हासिल करने से रोकने का प्रावधान किया गया है।

आयोग ने विदेशी बोर्ड या विदेशी उच्च शैक्षणिक संस्थानों के बाह्य परिसर से संबद्ध स्कूलों से हासिल की गई शैक्षणिक योग्यता को मान्यता प्रदान करने का मानदंड भी तैयार किया है।

यूजीसी ने ये मानदंड ऐसे समय में तैयार किये हैं जब विदेशी विश्वविद्यालय ‘गिफ्ट सिटी’ में अपना परिसर स्थापित करने की दिशा में काफी आगे बढ़ गए हैं तथा भारतीय विश्वविद्यालय दोहरे या संयुक्त डिग्री प्रदान करने के लिए विदेशी संस्थानों के साथ गठजोड़ करने की दिशा में बढ़ रहे हैं।

उच्च शिक्षा नियामक ने इस दिशा में विदेशी शैक्षणिक संस्थानों से प्राप्त योग्यता को समतुल्यता एवं मान्यता प्रदान करने संबंधी नियमन 2023 का मसौदा तैयार किया है।

इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसांगिक पाठ्यक्रम, विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ अकादमिक एवं शोध संबंधी गठजोड़ तथा आदान प्रदान के समझौते के तहत क्रेडिट को मान्यता शामिल हैं।

इसमें कहा गया है, ‘‘विदेश उच्च शिक्षण संस्थानों से प्राप्त योग्यता या डिग्री को समतुल्य माना जाए और मान्यता प्रदान की जाए बशर्ते यह ऐसे विदेशी उच्च शिक्षण संस्थान द्वारा प्रदान की गई हो जिसे अपने देश में उपयुक्त तरीके से मान्यता प्राप्त हो।’’

इसमें यह भी कहा गया है कि छात्रों ने नियमित रूप से पाठ्यक्रम किया हो और यह ऑनलाइन या दूरस्थ प्रारूप में नहीं होना चाहिए।

इसमें फ्रैंचाइजी समझौते के तहत डिग्री हासिल करने से रोकने का प्रावधान किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू