देश की खबरें | यूजीसी ने विदेशी संस्थानों से प्राप्त शैक्षणिक योग्यता को मान्यता देने के नियमों की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विदेशी संस्थानों से प्राप्त शैक्षणिक योग्यता को मान्यता देने और समकक्षता प्रदान करने की प्रक्रिया को कारगर बनाने के लिए शनिवार को नए नियमों की घोषणा की।

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विदेशी संस्थानों से प्राप्त शैक्षणिक योग्यता को मान्यता देने और समकक्षता प्रदान करने की प्रक्रिया को कारगर बनाने के लिए शनिवार को नए नियमों की घोषणा की।

यूजीसी (विदेशी शैक्षणिक संस्थानों से प्राप्त योग्यताओं को मान्यता और समकक्षता प्रदान करना) नियम-2025, विदेशी संस्थानों के अपतटीय परिसरों से प्राप्त योग्यताओं को मान्यता देने की अनुमति देता है, बशर्ते वे विशिष्ट मानदंडों को पूरा करते हों।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियम भी भारतीय संस्थानों में स्नातक और समकक्ष कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए निर्धारित शर्तों के अधीन विदेशी स्कूल स्तर की योग्यता निर्धारित करते हैं।

इससे विदेश में माध्यमिक शिक्षा पूरी करने के बाद भारत आने वाले छात्रों के लिए बदलाव आसान होने की उम्मीद है।

हालांकि, इसमें ‘फ्रेंचाइजिंग’ व्यवस्था के माध्यम से प्राप्त योग्यताओं के विरुद्ध सख्त नियम बनाए गए हैं तथा कहा गया है कि ये योग्यताएं समतुल्यता के लिए पात्र नहीं होंगी।

इन नियमों से उन भारतीय छात्रों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है जो विदेश में अध्ययन करते हैं और भारत में अपनी शैक्षणिक या व्यावसायिक यात्रा जारी रखना चाहते हैं।

रवि कांत रवि कांत संतोष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी