देश की खबरें | युगांडा की महिला 6.65 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार: सीमा शुल्क विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. युगांडा की एक महिला को देश में 6.65 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन की तस्करी के आरोप में यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल युगांडा की एक महिला को देश में 6.65 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन की तस्करी के आरोप में यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

महिला यात्री को 14 अप्रैल को दोहा से यहां पहुंचने के बाद सीमा शुल्क अधिकारियों ने रोक लिया था। सीमा शुल्क विभाग ने एक बयान में कहा, "बाद में उसके सामान की पूरी तरह से जांच करने पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और यात्री की चिकित्सा जांच में यात्री के शरीर के अंदर कुछ सामग्री छिपी हुई मिली।’’

बयान के अनुसार चिकित्सा प्रक्रिया के बाद 126 कैप्सूल बरामद किए गए, जिसमें कुल 887 ग्राम हेरोइन थी और उसका अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य 6.65 करोड़ रुपये है।

बयान में कहा गया है कि यात्री को 24 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस बीच एक अन्य मामले में दुबई जा रहे एक भारतीय व्यक्ति को यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से 56.89 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। यात्री को बृहस्पतिवार को उस समय रोका गया, जब वह दुबई के लिए विमान में सवार होने वाला था।

पुलिस के अनुसार लगातार पूछताछ करने पर यात्री ने स्वीकार कर लिया कि उसने अपने ट्रॉली बैग के निचले हिस्से में विदेशी मुद्रा छिपाई है। बयान के अनुसार, विदेशी मुद्रा को जब्त कर लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान