देश की खबरें | महिला प्रशंसक को चूमने का वीडियो सामने आने के बाद विवादों में घिरे उदित नारायण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संगीत कार्यक्रम में एक महिला प्रशंसक को चूमने का वीडियो सामने आने के बाद गायक उदित नारायण विवादों में घिर गए हैं।

नयी दिल्ली, दो फरवरी संगीत कार्यक्रम में एक महिला प्रशंसक को चूमने का वीडियो सामने आने के बाद गायक उदित नारायण विवादों में घिर गए हैं।

वीडियो में उदित नारायण कार्यक्रम में महिला प्रशंसक को उस समय चूमते नजर आ रहे हैं, जब वह सेल्फी लेते समय उनके गाल पर चुंबन लेने के लिए झुकती है।

‘पीटीआई’ ने जब नारायण (69) से संपर्क किया तो उन्होंने इस विवाद पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

वीडियो में नारायण को महिला प्रशंसकों को चुंबन देते हुए देखा जा सकता है। नारायण उस वक्त फिल्म ‘‘मोहरा’’ का गाना ‘‘टिप टिप बरसा पानी’’ गा रहे थे।

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक क्लिप में गायक सुरक्षा कर्मियों से सेल्फी लेने का प्रयास कर रही एक महिला प्रशंसक को मंच के पास आने देने के लिए कहते हुए नजर आते हैं। जब वह नारायण के साथ फोटो क्लिक करने के लिए उनके करीब जाती है, तो वह उनके गाल पर चूम लेती है, जिसके बाद गायक को भी जवाब में उनके होठों पर चूमते हुए देखा जा सकता है।

नारायण के संगीत कार्यक्रम की तारीख और स्थान की फिलहाल पुष्टि नहीं की जा सकी। नारायण ‘‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’’, ‘‘मैं यहां हूं’’ और ‘‘ऐ अजनबी’’ जैसे कई मशहूर गानों को आवाज दे चुके हैं।

सोशल मीडिया के कई उपयोगकर्ताओं ने नारायण से माफी की मांग की और उनके कृत्य को ‘‘अनुचित’’ कहा।

‘एक्स’ पर एक उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘उदित नारायण ने बहुत गलत हरकत की। मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है, लेकिन किसी लड़की को जबरन चूमना अपराध है। उनके खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज होना चाहिए।’’

एक उपयोगकर्ता ने कहा कि नारायण ने अपने करियर के दौरान बहुत सम्मान प्राप्त किया है लेकिन ‘‘सिर्फ एक चुंबन ने उनकी छवि को बर्बाद कर दिया।’’

उपयोगकर्ता ने कहा, ‘‘यह दिख रहा है कि पहले महिला ने उन्हें चूमा, फिर उन्होंने जवाब में चूमा और सेल्फी लेने आने वाली हर महिला को चूमना शुरू कर दिया। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। कोई भी महिला को नहीं जानता। उनकी (नारायण) छवि खराब हो गई।’’

सोशल मीडिया पर एक उपयोगकर्ता ने कहा, ‘‘उन्हें इस व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी चाहिए क्योंकि ऐसे बहुत से लोग हैं जो उन्हें आदर्श मानते हैं।’’

सोशल मीडिया पर कुछ लोग नारायण के बचाव में भी आगे आए हैं।

नारायण के एक प्रशंसक ने कहा, ‘‘पहले महिला ने उन्हें चूमा और फिर उन्होंने भी उसे चूमा। लेकिन दिक्कत यह है कि उदित नारायण पुरुष हैं, इसलिए गलती भी उनकी ही है।’’

एक उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘पहले, महिला उदित नारायण को उसकी सहमति के बिना चूमती है। फिर, उदित नारायण भी उसे चूमते हैं। इसके बावजूद, वामपंथी और नारीवादी केवल तभी रुदन शुरू करते हैं जब वह जवाब में चूमते हैं-क्योंकि वह एक पुरुष हैं। महिला की हरकतें नजरअंदाज कर दी गईं। क्यों?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू