देश की खबरें | छात्र की करंट लगने से मौत के मामले का राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही यूडीएफ, भाजपा: शिवनकुट्टी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) कोल्लम जिले के एक स्कूल में 13 वर्षीय छात्र की करंट लग जाने से हुई मौत के मामले का राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

तिरुवनंतपुरम, 19 जुलाई केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) कोल्लम जिले के एक स्कूल में 13 वर्षीय छात्र की करंट लग जाने से हुई मौत के मामले का राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

‘थेवलक्कारा बॉयज हाई स्कूल’ के छात्र मिथुन की स्कूल परिसर में बिजली के तार की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी।

शिवनकुट्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नीत यूडीएफ और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इस घटना से ‘‘राजनीतिक लाभ’’ उठाने के लिए लड़के के परिवार से मिलने जा रहे मंत्रियों को काले झंडे दिखाए और उनके वाहनों को रोका।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने मंत्रियों के वाहनों के सामने अचानक कूदकर विरोध प्रदर्शन किया।

शिवनकुट्टी ने कहा, ‘‘यह सही तरीका नहीं है।’’

उन्होंने पूछा कि क्या काले झंडे दिखाने वाले किसी भी समूह ने शोक संतप्त परिवार को कोई वित्तीय सहायता दी या यह देने का वादा किया।

मंत्री ने कहा कि केरल स्कूल शिक्षक संघ (केएसटीए) ने छात्र के परिवार को 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा किया है, राज्य बिजली बोर्ड (केएसईबी) ने उन्हें पांच लाख रुपये दिए हैं और सामान्य शिक्षा विभाग लगभग 20 लाख रुपये की लागत से उनके लिए एक घर बनाने का इरादा रखता है।

उन्होंने कहा कि सरकार भी उन्हें तीन लाख रुपये उपलब्ध कराएगी।

मंत्री ने यह भी कहा कि वह घटना वाले लड़के के घर नहीं गए थे ताकि उनकी उपस्थिति से किसी भी तरह की समस्या पैदा नहीं हो।

इस संबंध में स्कूल की प्रधानाध्यापिका को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड