देश की खबरें | उद्धव की टिप्पणी से पता चलता है, वह औरंगजेब फैन क्लब के सदस्य हैं: फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ उद्धव ठाकरे की टिप्पणी ने शिवसेना नेता की ‘‘औरंगजेब फैन क्लब’’ के सदस्य के रूप में साख स्थापित कर दी है।

नागपुर, तीन अगस्त महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ उद्धव ठाकरे की टिप्पणी ने शिवसेना नेता की ‘‘औरंगजेब फैन क्लब’’ के सदस्य के रूप में साख स्थापित कर दी है।

फडणवीस, ठाकरे द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने शाह को अहमद शाह अब्दाली का राजनीतिक वंशज बताया था।

अहमद शाह अब्दाली अफगान राजा था, जिसने पानीपत की तीसरी लड़ाई में मराठों को हराया था।

फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा, "अमित शाह ने औरंगजेब फैन क्लब के बारे में बात की थी। उद्धव ठाकरे ने आज साबित कर दिया कि वह वास्तव में औरंगजेब फैन क्लब से हैं।"

शाह ने पिछले महीने पुणे में भाजपा के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए ठाकरे को "औरंगजेब फैन क्लब का मुखिया" करार दिया था, जो 1993 के मुंबई श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन के लिए माफी की मांग करने वाले लोगों के साथ बैठे हैं।

शाह का इशारा 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद ठाकरे के भाजपा से नाता तोड़ने और कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अविभाजित) के साथ हाथ मिलाकर महा विकास आघाडी की सरकार बनाने की ओर था, जो जून 2022 में गिर गई।

शनिवार को पुणे में शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने अपनी पूर्व सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सरकार बनाने के लिए राजनीतिक दलों को तोड़कर "सत्ता जिहाद" में लिप्त होने का आरोप लगाया था। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा, "हमारे हिंदुत्व के बारे में समझाने के बाद अगर मुसलमान हमारे साथ हैं, तो हम (भाजपा के अनुसार) औरंगजेब फैन क्लब हैं। फिर आप जो कर रहे हैं, वह सत्ता जिहाद है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू