देश की खबरें | उद्धव ठाकरे ने खुद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, ऐसे में उनकी सरकार कैसे बहाल हो सकती है: फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पिछले साल जून में शक्ति परीक्षण का सामना किए बिना ही राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, ऐसे में सर्वोच्च न्यायालय उनकी सरकार कैसे बहाल कर सकता है।

मुंबई, 13 अप्रैल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पिछले साल जून में शक्ति परीक्षण का सामना किए बिना ही राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, ऐसे में सर्वोच्च न्यायालय उनकी सरकार कैसे बहाल कर सकता है।

फडणवीस ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी भाजपा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ काम करना जारी रखेगी और उनके नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ेगी।

मराठी समाचार चैनल मुंबई तक के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “अगर आप उच्चतम न्यायालय की कार्यवाही (के ब्यौरे) को ध्यान से पढ़ेंगे, तो आपको पता चलेगा कि उद्धव ठाकरे ने खुद इस्तीफा दे दिया था …. उन्होंने विधानसभा में बहुमत परीक्षण का सामना भी नहीं किया था। लिहाजा यह कल्पना भी नहीं की जा सकती कि महाराष्ट्र में उनकी सरकार बहाल होगी।”

उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र में जून 2022 में हुए राजनीतिक संकट से संबंधित शिवसेना के उद्धव ठाकरे और शिंदे गुटों की याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

फडणवीस ने अपनी बात को विस्तार देते हुए कहा, 'मैं वकील रहा हूं। अगर उन्होंने (उद्धव ठाकरे ने) खुद इस्तीफा दिया होता तो उच्चतम न्यायालय कैसे उनका इस्तीफा खारिज करके उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बहाल कर सकता है? ऐसा नहीं हो सकता।"

शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना विधायकों के एक समूह ने विद्रोह कर दिया था, जिसके कारण उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी। इस सरकार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस भी शामिल थीं।

अपनी पार्टी में विद्रोह के बाद, ठाकरे ने 29 जून, 2022 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और एक दिन बाद शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर सरकार बना ली थी।

फडणवीस ने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी शिंदे के साथ काम करना जारी रखेगी।

भाजपा नेता ने कहा, "मैं बहुत स्पष्ट रूप से एक भविष्यवाणी कर देता हूं - शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और हम उनके नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ेंगे।"

महाराष्ट्र में 2024 की दूसरी छमाही में विधानसभा चुनाव होने हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\