देश की खबरें | उद्धव ने भाजपा के साथ सुलह की बात से इंकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को उन अफवाहों को खारिज कर दिया कि शिवसेना और भाजपा फिर से एक साथ आ सकते हैं और उन्होंने हाल में संपन्न विधानमंडल के मॉनसून सत्र के दौरान विपक्षी दल के व्यवहार की भी आलोचना की।

मुंबई, छह जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को उन अफवाहों को खारिज कर दिया कि शिवसेना और भाजपा फिर से एक साथ आ सकते हैं और उन्होंने हाल में संपन्न विधानमंडल के मॉनसून सत्र के दौरान विपक्षी दल के व्यवहार की भी आलोचना की।

पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक हलकों में कयास लगाए जा रहे थे कि ठाकरे नीत शिवसेना और भाजपा के बीच मेल-मिलाप की संभावना है, जिनकी राहें 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद जुदा हो गई थीं।

उन्होंने दोनों दलों के एक बार फिर हाथ मिलाने के सवाल पर कहा, ‘‘जब हम 30 वर्षों तक साथ थे तो जो कुछ नहीं हुआ वह अब क्या होगा।’’

दो दिवसीय सत्र समाप्त होने के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सदस्यों के कृत्य स्वस्थ लोकतंत्र की निशानी नहीं हैं।

विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में पीठासीन अधिकारी भास्कर जाधव से कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के लिए भाजपा के 12 विधायकों को सोमवार को एक वर्ष के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया गया।

ठाकरे ने कहा, ‘‘भाजपा को उस प्रस्ताव पर हंगामा करने की जरूरत क्या थी जिसमें केंद्र सरकार से राज्य के पिछड़ा वर्ग आयोग को 2011 की जनगणना का आंकड़ा मुहैया कराने के लिए कहा गया है ताकि ओबीसी की संख्या का पता चल सके...क्या हम कह सकते हैं कि ओबीसी से उसकी शत्रुता सामने आ गई।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों के व्यवहार से ‘‘हमारा सिर शर्म से झुक गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट