देश की खबरें | उद्धव, आदित्य ने मोदी और अमित शाह पर निशाना साधना जारी रखा तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे:राणे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा नेता नारायण राणे ने मंगलवार को चेतावनी दी कि अगर शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे, उनके विधायक बेटे आदित्य और पार्टी नेता संजय राउत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर निशाना साधना जारी रखेंगे तो उन्हें ‘‘गंभीर परिणाम’’ भुगतने होंगे।

मुंबई, 27 मई भाजपा नेता नारायण राणे ने मंगलवार को चेतावनी दी कि अगर शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे, उनके विधायक बेटे आदित्य और पार्टी नेता संजय राउत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर निशाना साधना जारी रखेंगे तो उन्हें ‘‘गंभीर परिणाम’’ भुगतने होंगे।

राणे ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ठाकरे परिवार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का भी आरोप लगाया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मैं यह स्पष्ट कर दूं कि अगर उद्धव, आदित्य और संजय राउत हमारे नेताओं की आलोचना करना जारी रखते हैं, तो हम कड़ी कार्रवाई करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राउत को प्रधानमंत्री मोदी और शाह के खिलाफ कोई भी टिप्पणी करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। हम इसे अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’

राणे ने उद्धव ठाकरे पर कोरोना वायरस महामारी के दौरान मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों से बचने का भी आरोप लगाया।

भाजपा सांसद ने आरोप लगाया, ‘‘जब महामारी अपने चरम पर थी, तब वह (उद्धव) राज्य के मुख्यमंत्री थे। लेकिन वह अपनी जिम्मेदारियों से बचते रहे।’’

इससे एक दिन पहले, मुंबई में भारी बारिश के बाद सार्वजनिक परिवहन बुरी तरह प्रभावित हुआ और कई मेट्रो स्टेशन जलमग्न हो गए, जिनमें से एक का हाल में उद्घाटन किया गया था।

आदित्य ठाकरे और संजय राउत ने जलभराव को लेकर सरकार पर निशाना साधा और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठाए, जिसके बाद राणे ने यह टिप्पणी की है।

आदित्य ने यहां तक कहा कि पार्षदों को लुभाने के लिए इस्तेमाल किए गए धन का उपयोग मुंबई के नागरिकों की परेशानियों को कम करने के लिए किया जा सकता था।

आलोचना का जवाब देते हुए राणे ने भारी बारिश के पिछले उदाहरणों के दौरान शिवसेना (उबाठा) के रिकॉर्ड पर सवाल उठाया।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘मुंबई जुलाई और अगस्त में भारी बारिश के लिए जाना जाता है। जब शहर में भारी बारिश हुई थी, तब कितने लोगों को उद्धव ठाकरे से मदद मिली? एक भी व्यक्ति को नहीं।’’

राउत की आलोचना करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वह बहुत बोलते हैं। वह शुरुआती दिनों में शिवसेना में भी नहीं थे। वह लोकप्रभा (एक मराठी पत्रिका) के साथ थे और बालासाहेब (ठाकरे) की आलोचना करते थे। अब वह हर सुबह प्रेस को संबोधित करते हैं।’’

ठाकरे पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए राणे ने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार उनके खून में है। 1985 से पहले उद्धव और आदित्य की आय कितनी थी? उन्हें अपने वित्तीय विवरण दिखाने चाहिए।’’

गौरतलब है कि आदित्य ठाकरे का जन्म 13 जून 1990 को हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड