खेल की खबरें | उदय सहारन करेंगे अंडर-19 एशिया कप में भारत का नेतृत्व

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. उदीयमान बल्लेबाज उदय सहारन संयुक्त अरब अमीरात में 8 दिसंबर से शुरू होने वाले एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन भारत की अगुवाई करेंगे।

मुंबई, 25 नवंबर उदीयमान बल्लेबाज उदय सहारन संयुक्त अरब अमीरात में 8 दिसंबर से शुरू होने वाले एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन भारत की अगुवाई करेंगे।

पंजाब के 19 वर्षीय क्रिकेटर सहारन पिछले कुछ समय से चयनकर्ताओें का ध्यान खींच रहे थे। पिछले साल एंटीगा में अंडर-19 विश्व कप के दौरान जब भारतीय टीम कोविड की चपेट में आ गई थी, तब उन्हें बैकअप खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया था।

सौम्य कुमार पांडे को 15 सदस्यीय टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया है।

अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम आठ बार की चैंपियन है और इस तरह से वह इस प्रतियोगिता की सबसे सफल टीम है।

भारत को पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नेपाल के साथ एक ग्रुप में रखा गया है। भारतीय टीम अपना पहला मैच 8 दिसंबर को आईसीसी अकादमी ओवल एक में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच बहु प्रतीक्षित मैच इसी स्थल पर 10 दिसंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम ग्रुप चरण का अपना अंतिम मैच 12 दिसंबर को नेपाल के खिलाफ खेलेगी।

प्रतियोगिता का फाइनल 17 दिसंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय टीम इस प्रकार है: उदय सहारन (कप्तान), सौम्य कुमार पांडे (उप-कप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, धनुष गौड़ा, अविनाश राव (विकेटकीपर), एम अभिषेक, इनेश महाजन (विकेटकीपर), आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी।

ट्रैवलिंग रिजर्व: प्रेम देवकर, अंश गोसाई, मोहम्मद अमान।

गैर ट्रैवलिंग रिजर्व: दिग्विजय पाटिल, जयंत गोयत, पी विग्नेश, किरण चोरमले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड