जरुरी जानकारी | यूको बैंक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 147 प्रतिशत बढ़कर 551 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 147 प्रतिशत बढ़कर 551 करोड़ रुपये हो गया।

कोलकाता, 22 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 147 प्रतिशत बढ़कर 551 करोड़ रुपये हो गया।

बैंक का पिछले साल की समान तिमाही में मुनाफा 223 करोड़ रुपये था।

यूको बैंक ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उसका कुल कारोबार सालाना आधार पर 11.46 प्रतिशत बढ़कर 4,61,408 करोड़ रुपये हो गया, जबकि सकल अग्रिम 17.64 प्रतिशत बढ़कर 1,93,253 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कुल जमा राशि सालाना आधार पर 7.39 प्रतिशत बढ़कर 2,68,155 करोड़ रुपये हो गई।

खुदरा, कृषि और एमएसएमई (आरएएम) क्षेत्रों में अग्रिम 18.65 प्रतिशत बढ़कर 1,01,986 करोड़ रुपये हो गया।

बैंक अप्रैल-जून में अपनी सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) 1.16 प्रतिशत अंक घटाकर 3.32 प्रतिशत पर लाने में सफल रहा, जबकि शुद्ध एनपीए 0.40 प्रतिशत अंक घटकर 0.78 प्रतिशत रह गया।

बयान के मुताबिक, यूको बैंक का पहली तिमाही के अंत में पूंजी पर्याप्तता अनुपात 17.09 प्रतिशत रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\