जरुरी जानकारी | यूको बैंक का दिसंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत घटकर 503 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में 23 प्रतिशत घटकर 503 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में 23 प्रतिशत घटकर 503 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता के इस बैंक ने बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 653 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

यूको बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि आलोच्य तिमाही में उसका परिचालन लाभ मामूली घटकर 1,119 करोड़ रुपये रहा, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,354 करोड़ रुपये था।

बैंक की कुल आमदनी समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 6,413 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,451 करोड़ रुपये थी।

बैंक की शुद्ध ब्याज आय दिसंबर, 2023 तिमाही में बढ़कर 5,552 करोड़ रुपये हो गई, जो दिसंबर, 2022 तिमाही में 4,627 करोड़ रुपये थी।

संपत्ति की गुणवत्ता के बारे में बैंक ने कहा कि उसकी सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) दिसंबर, 2023 के अंत तक घटकर सकल ऋण का 3.85 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले 5.63 प्रतिशत थीं।

इसी तरह, शुद्ध एनपीए समीक्षाधीन तिमाही में घटकर 0.98 प्रतिशत पर आ गया, जो दिसंबर, 2022 के अंत में 1.66 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड