जरुरी जानकारी | यूबीएस ने औसत मुद्रास्फीति के पांच प्रतिशत रहने का अनुमान जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्रोकरेज फर्म यूबीएस सिक्योरिटीज ने चेतावनी दी है कि भारत में मुद्रास्फीति की दर चालू वित्त वर्ष के दौरान औसतन पांच प्रतिशत रह सकती है, हालांकि इसके और अधिक रहने के जोखिम भी हैं।

मुंबई, 25 जून ब्रोकरेज फर्म यूबीएस सिक्योरिटीज ने चेतावनी दी है कि भारत में मुद्रास्फीति की दर चालू वित्त वर्ष के दौरान औसतन पांच प्रतिशत रह सकती है, हालांकि इसके और अधिक रहने के जोखिम भी हैं।

गौरतलब है कि मई में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक बढ़कर 6.3 प्रतिशत और थोक मुद्रास्फीति 12.94 प्रतिशत के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

खाद्य तेलों और प्रोटीन आधारित उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते खुदरा मुद्रास्फीति छह महीने के उच्च स्तर 6.3 प्रतिशत पर पहंच गई, जो रिजर्व बैंक द्वारा तय 4-6 प्रतिशत के दायरे से अधिक है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से भी महंगाई के मोर्चे पर दबाव बना हुआ है।

यूबीएस सिक्योरिटीज की भारत में मुख्य अर्थशास्त्री तन्वी गुप्ता जैन ने कहा, ‘‘सीपीआई मुद्रास्फीति आरबीआई के चार प्रतिशत के मध्यम अवधि के लक्ष्य से ऊपर है और वित्त वर्ष 2021-22 में औसतन पांच प्रतिशत होगी।’’

उन्होंने उम्मीद जताई कि मानसून के दौरान फलों और सब्जियों की कीमतों में मौसमी बढ़ोतरी से निकट अवधि में सीपीआई प्रभावित होगी।

रिपोर्ट में हालांकि कहा गया कि भारत बड़ी मात्रा में आयात किए जाने वाले खाद्य तेलों को छोड़कर बाकी खाद्य उत्पादन में काफी हद तक आत्मनिर्भर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट