जरुरी जानकारी | उबर ने तिपहिया के मामले में नियम बदले, अब चालकों से कोई कमीशन नहीं लेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऑनलाइन कैब बुकिंग की सुविधा देने वाली कंपनी उबर ने ऑटो (तिपहिया) के मामले में नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत वह ऑटो चालकों से अब कमीशन नहीं लेगी।

नयी दिल्ली, 18 फरवरी ऑनलाइन कैब बुकिंग की सुविधा देने वाली कंपनी उबर ने ऑटो (तिपहिया) के मामले में नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत वह ऑटो चालकों से अब कमीशन नहीं लेगी।

उबर ऐप ने उपयोगकर्ताओं को सूचित किया है कि 18 फरवरी से सभी ऑटो सेवाएं सिर्फ नकद में होगी।

उबर के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘चालकों के लिए सब्सक्रिप्शन-आधारित मॉडल की ओर उद्योग के बदलाव को देखते हुए, हमने अपने रुख को भी उसी के अनुरूप करने का निर्णय किया है।’’

रैपिडो और इस प्रकार के अन्य ऐप ऑटो चालकों के लिए सदस्यता-आधारित मॉडल की पेशकश कर रहे हैं।

कंपनी ने एक अलग ब्लॉग में कहा, ‘‘उबर अपने नए ऑटो मॉडल के साथ एक बड़ा बदलाव कर रहा है। यह बदलाव एसएएएस (सॉफ्टवेयर-ए-ए-सर्विस) की ओर है... उबर आपको नजदीकी ड्राइवरों से जोड़ेगी, लेकिन यह सेवा उबर से स्वतंत्र है।’’

कंपनी के अनुसार, चालकों से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा और उबर केवल मंच प्रदान करेगी।

इसमें कहा गया है, ‘‘उबर बुकिंग रद्द करने का कोई शुल्क नहीं लेगी। उबर केवल किराये के बारे में सुझाव देगी लेकिन अंतिम राशि ड्राइवर और यात्री स्वयं तय करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड