देश की खबरें | अंडर-17 फीफा विश्व कप टीम के सदस्य अली और एफसी गोवा के फर्नाडिस भारतीय टीम में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फीफा अंडर-17 विश्व कप 2017 में खेलने वाले रहीम अली और एफसी गोवा के रक्षक सेरीटन फर्नाडिस को नेपाल के खिलाफ अगले महीने होने वाले दो मैत्री फुटबॉल मैचों के लिये शुक्रवार को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया।

नयी दिल्ली, 27 अगस्त फीफा अंडर-17 विश्व कप 2017 में खेलने वाले रहीम अली और एफसी गोवा के रक्षक सेरीटन फर्नाडिस को नेपाल के खिलाफ अगले महीने होने वाले दो मैत्री फुटबॉल मैचों के लिये शुक्रवार को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया।

भारत ने नेपाल के खिलाफ दो और पांच सितंबर को काठमांडू में होने वाले मैचों के लिये 25 सदस्यीय टीम का चयन किया है।

भारतीय जूनियर टीम का सदस्य रहने के बाद 21 वर्षीय अली दो साल तक इंडियन एरोज की तरफ से खेले और फिर 2019 में चेन्नइयिन एफसी से जुड़ गये। वह भारत की अंडर-20 और अंडर-23 टीमों के भी सदस्य रहे।

वह अब सुनील छेत्री, मनवीर सिंह और फारूख चौधरी के साथ अग्रिम पंक्ति की जिम्मेदारी संभालेंगे।

फर्नाडिस 28 वर्ष के हैं और वह इस साल एएफसी चैंपियन्स लीग में खेलने वाली एफसी गोवा टीम के सदस्य थे। वह मई में कोविड-19 से संक्रमित हो गये थे।

एक अन्य रक्षक मंदार राव देसाई की टीम में वापसी हुई है। वह जून में कतर में विश्व कप क्वालीफिकेशन मैचों में नहीं खेले थे।

क्रोएशिया के शीर्ष डिवीजन के क्लब एचएनके सिबनिक से जुड़ने वाले संदेश झिंगन को टीम में शामिल नहीं किया गया है। बेंगलुरू एफसी के विंगर उदांता सिंह को भी टीम में नहीं लिया गया है।

भारतीय टीम सोमवार को नेपाल जाएगी।

टीम इस प्रकार :

गोलकीपर: अमरिंदर सिंह, धीरज सिंह मोइरंगथेम, गुरप्रीत सिंह संधू।

रक्षापंक्ति: प्रीतम कोटल, चिंगलेनसाना सिंह कोन्शम, मंदार राव देसाई, आकाश मिश्रा, राहुल भेके, सुभाषिश बोस, सेरीटन फर्नांडीस।

मध्यपंक्ति: लालेंगमाविया, बिपिन सिंह, अनिरुद्ध थापा, सहल अब्दुल समद, ब्रैंडन फर्नांडीस, लिस्टन कोलासो, यासिर मोहम्मद, ग्लेन मार्टिंस, सुरेश सिंह वांगजाम, जैकसन सिंह, प्रणय हलदर।

अग्रिम पंक्ति: मनवीर सिंह, रहीम अली, सुनील छेत्री, फारुख चौधरी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK 2nd Test Live Streaming: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच आज से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग?

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

साइबर ठगों पर CBI का बड़ा वार, फर्जी नोटिस की पहचान के लिए लॉन्च किया AI हेल्पबॉट ‘ABHAY’

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड