विदेश की खबरें | उत्तरी फिलीपीन में तूफान से बाढ़ आई और छतें उड़ीं, दो घरेलू हवाई अड्डों को नुकसान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मनीला (फिलीपीन), आठ नवंबर (एपी) उत्तरी फिलीपीन में तूफान यिनशिंग शुक्रवार को शांत होने से पहले बाढ़ और भूस्खलन सहित काफी आपदाएं पीछे छोड़ गया । इसके कारण दो हवाई अड्डे क्षतिग्रस्त हो गए तथा हाल के सप्ताहों में आए लगातार तूफानों से उत्पन्न परेशानियां और बढ़ गईं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मनीला (फिलीपीन), आठ नवंबर (एपी) उत्तरी फिलीपीन में तूफान यिनशिंग शुक्रवार को शांत होने से पहले बाढ़ और भूस्खलन सहित काफी आपदाएं पीछे छोड़ गया । इसके कारण दो हवाई अड्डे क्षतिग्रस्त हो गए तथा हाल के सप्ताहों में आए लगातार तूफानों से उत्पन्न परेशानियां और बढ़ गईं।

यिनशिंग के कारण किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। यह इस वर्ष दक्षिण-पूर्व एशियाई द्वीपसमूह में आने वाला 13वां बड़ा तूफान है।

सरकारी अनुमान के अनुसार यह तूफान (जिसे स्थानीय स्तर पर मार्से के नाम से जाना जाता) आखिरी बार दक्षिण चीन सागर में उत्तरी फिलिपीन प्रांत इलोकोस नॉर्टे से लगभग 100 किलोमीटर पश्चिम में देखा गया था, जिसमें 150-205 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल रही थीं। वियतनाम पहुंचने से पहले इसके और कमजोर होने की उम्मीद है।

प्रांतीय अधिकारियों ने बताया कि यिनशिंग ने बृहस्पतिवार दोपहर को दस्तक दी और इसके कारण कागायन प्रांत के गांवों में पानी भर गया, पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए तथा घरों व इमारतों को नुकसान पहुंचा। प्रांत में 40,000 से अधिक ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

उत्तर की तरफ स्थित द्वीप प्रांत बाटानेस में गवर्नर मारिलोउ केको ने कहा कि तेज हवाओं और बारिश से घरों की छतें उड़ गयीं तथा बंदरगाहों और दो घरेलू हवाई अड्डा टर्मिनल को नुकसान पहुंचा।

अधिकारियों ने बताया कि तूफान से प्रभावित प्रांतों द्वारा आकलन पूरा होने के बाद ही अन्य स्थानों पर हुए नुकसान के बारे में अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana: तेलंगाना में बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ेंगी, वेतन में 10% कटौती की तैयारी में रेवंत रेड्डी सरकार

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\