देश की खबरें | कार-बाइक की टक्कर में दोपहिया सवार दो युवकों की मौत, दो अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी में चौहल्दा नहर के पास बुधवार को कार तथा बाइक की टक्कर में दोपहिया सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
बागपत (उत्तर प्रदेश), आठ फरवरी जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी में चौहल्दा नहर के पास बुधवार को कार तथा बाइक की टक्कर में दोपहिया सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इस हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया।
बागपत के थाना प्रभारी संजय कुमार के अनुसार, हादसे में मारे गये युवकों की पहचान कोर्ट रोड के रहने वाले जीशान (20) और इस्लामनगर के रहने वाले इरशाद (19) के रूप में हुई है। वहीं दुर्घटना में घायल दो युवकों को अग्रवाल मंडी टटीरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि बुधवार की दोपहर चारों युवक एक ही बाइक पर चौहल्दा नहर के पास स्थित जिम जा रहे थे। रास्ते में मेरठ-बागपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौहल्दा नहर के पास मेरठ की तरफ से आ रही कार ने उनकी दुपहिया को टक्कर मार दी।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)