देश की खबरें | अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संत कबीर नगर जिले के महुली क्षेत्र अंतर्गत कटका गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई।
गोरखपुर, आठ दिसंबर संत कबीर नगर जिले के महुली क्षेत्र अंतर्गत कटका गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई।
पुलिस ने कहा कि कटका गांव के पास मैनसर-मोलनापुर मार्ग पर बृहस्पतिवार को एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार नीरज (24 वर्ष) और विशाल (18 वर्ष) को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही इनकी मृत्यु हो गई।
उन्होंने बताया कि नीरज और विशाल खलीलाबाद जिला अस्पताल में ठेके पर काम करते थे और अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।
दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन का चालक भाग गया।
थाना प्रभारी संतोष मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)