देश की खबरें | आजमगढ़ में बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में एक निजी बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आजमगढ़, 21 नवंबर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में एक निजी बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में बस जलकर खाक हो गई और उसमें सवार छह लोग घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल रुसिया ने बताया कि मऊ से दिल्ली जा रही एक निजी बस ने अतरौलिया थाना क्षेत्र में राष्‍ट्रीय राजमार्ग-33 (एनएच-33) पर गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

रुसिया के मुताबिक, हादसे से बस में भीषण आग लग गई। हालांकि, उसमें सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन छह लोग मामूली रूप से झुलस गए।

पुलिस के अनुसार, हादसे में मारे गए युवकों की पहचान आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बड़सरा आइमा निवासी रविंद्र और पिंटू के रूप में की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि बस की चपेट में आने के बाद दोनों बाइक सवार उसके साथ 100 मीटर की दूरी तक घिसटते चले गए। उन्होंने कहा कि चालक बस को रोक पाता, इससे पहले ही वह आग का गोला बन गई।

अधिकारियों के मुताबिक, परिचालक व स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस दौरान छह यात्री झुलस गए, जिन्हें अतरौलिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में सभी यात्रियों का सामान और बस जलकर राख हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs England, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs England 4th ODI Match Toss Winner Prediction: लाहौर में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs England 4th ODI Match Key Players To Watch Out: लाहौर में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Pakistan vs England 4th ODI Match Dream11 Prediction: लाहौर में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगी करो या मरो की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम