देश की खबरें | दिल्ली में ‘हिट एंड रन’ के संदिग्ध मामले में दो युवकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया कि ‘हिट एंड रन’ के संदिग्ध मामले में एक अज्ञात वाहन ने कथित तौर पर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी।

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया कि ‘हिट एंड रन’ के संदिग्ध मामले में एक अज्ञात वाहन ने कथित तौर पर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान समीर (21) और मोहम्मद इस्लाम खान (19) के तौर पर की गयी है। दोनों दरियागंज के रहने वाले थे।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सिरसपुर में जीटी करनाल रोड पर एक गुरुद्वारे के समीप रविवार को हुई। मामला तब सामने आया है, जब नरेला में एसआरएचसी हॉस्पिटल से दो युवकों की मौत के संबंध में सूचना मिली।

पुलिस के अनुसार, मृतकों के परिवार के सदस्यों ने अधिकारियों को बताया कि दुर्घटना के वक्त दोनों मोटरसाइकिल से हरियाणा के मुरथल जा रहे थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि समयपुर बादली थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और 304ए (लापरवाही से मौत) का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि बाबू जगजीवन राम मेमोरियल हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवार के सदस्यों को सौंप दिए गए। आरोपियों की शिनाख्त करने तथा हादसे के बारे में पता लगाने के लिए सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण को प्रशासन ने किया जमींदोज

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match M Chinnaswamy Pitch Report: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला; मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

RCB vs LSG Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े