देश की खबरें | गंगा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फर्रुखाबाद में गंगा नदी में डूबने से दो युवकों की सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश), 12 मई फर्रुखाबाद में गंगा नदी में डूबने से दो युवकों की सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लोग स्नान करने के लिए गंगा के तट पर एकत्र हुए थे।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार सुबह लोग गंगा में स्नान कर रहे थे, तभी दो युवक नहाते समय गहरे पानी में चले गए।

कादरीगेट थाने के प्रभारी केके कश्यप ने बताया कि इन दोनों को बचाने के लिए नाविक गंगा में उतरे और उन्हें नदी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनके मुताबिक, मृतकों की पहचान फर्रुखाबाद जिले के निवासी आशिक (18) और अभिषेक कटियार (24) के तौर पर हुई है।

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन युवकों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "मुख्यमंत्री ने फर्रुखाबाद जिले में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी