देश की खबरें | झारखंड में सोरेन सरकार के दो साल पूरे, दो पहिया वाहनों को पेट्रोल पर मिली 25 रुपये की सब्सिडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर बुधवार को 17,222.02 करोड़ रुपए की 1,454 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया और दो पहिया वाहन चलाने वालों को प्रति माह दस लीटर तक पेट्रोल पर 25 रुपये प्रति लीटर की दर से सब्सिडी देने की घोषणा की। यह योजना 26 जनवरी से लागू होगी।

रांची, 29 दिसंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर बुधवार को 17,222.02 करोड़ रुपए की 1,454 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया और दो पहिया वाहन चलाने वालों को प्रति माह दस लीटर तक पेट्रोल पर 25 रुपये प्रति लीटर की दर से सब्सिडी देने की घोषणा की। यह योजना 26 जनवरी से लागू होगी।

मुख्यमंत्री सोरेन ने राज्यपाल राज्यपाल रमेश बैस के साथ मिलकर आज योजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है, इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। इसलिए सरकार राज्य स्तर से दुपहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रूपये की राहत देगी, इसका लाभ 26 जनवरी 2022 से मिलना शुरू होगा।’’

मुख्यमंत्री ने बाद में अपने इस निर्णय को ट्वीट भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘झारखंड अब ना रुकेगा और झुकेगा, निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा। सरकार इस संकल्प के साथ अपनी कार्य योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेजी से कर रही है।’’

मुख्यमंत्री ने आज 17,222.02 करोड़ रुपए की 1454 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इसमें 2965.22 करोड़ रुपए की 20 राज्यस्तरीय और 10770.88 करोड़ रुपए की अन्य 1014 योजनाओं का शिलान्यास आज किया गया। इस तरह शिलान्यास की जाने वाली योजनाओं की कुल लागत 13,736.1 करोड़ रुपए है। वहीं, 1287.51 करोड़ रुपए की लागत से 20 राज्यस्तरीय और 2198.41 करोड़ रुपए की लागत से 400 योजनाओं का आज उद्घाटन हुआ।

इसके अलावा 1493.38 रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण लाभुकों के बीच आज किया गया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य के छात्र-छात्राओं के लिए ‘स्टूडेंट्स क्रेडिटकार्ड’ योजना लागू करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘झारखंड राज्य आंदोलन की उपज है। कई लोगों ने इस राज्य के लिए हुए आंदोलन में अपनी शहादत दी। हमारी सरकार ऐसे आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सम्मान के साथ पेंशन तो दे ही रही है लेकिन अब उन्हें सरकारी नौकरियों में भी पांच प्रतिशत आऱक्षण देने का फैसला किया गया है।’’

राज्यपाल रमेश बैस ने आज मुख्यमंत्री सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आम जनता के कल्याण के लिए लगातार कोशिश कर रही है। उन्होंने कोरोना काल में सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के पत्रकार रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ