देश की खबरें | आवारा कुत्ते के हमले में दो वर्षीय बच्ची की मौत, कार्यकर्ताओं ने सीसीटीवी फुटेज की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में आवरा कुत्तों के एक झुंड के हमले में दो साल की बच्ची की मौत के कुछ दिन बाद पशु अधिकार कार्यकर्ताओं के एक समूह ने मंगलवार को घटना के सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक करने की मांग की।

नयी दिल्ली, पांच मार्च दिल्ली में आवरा कुत्तों के एक झुंड के हमले में दो साल की बच्ची की मौत के कुछ दिन बाद पशु अधिकार कार्यकर्ताओं के एक समूह ने मंगलवार को घटना के सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक करने की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से भी इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की।

पशु अधिकार कार्यकर्ता और ‘पीपुल फॉर एनिमल्स’ की अंबिका शुक्ला ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, "एनडीएमसी और एमसीडी को तुरंत एक कार्य समिति गठित करनी चाहिए जिसमें पशु कल्याण संगठनों के सदस्यों को शामिल किया जाए ताकि पेट शॉप नियम 2017 के अनुसार बिना लाइसेंस वाले पालतू जानवरों की दुकानों की पहचान और कार्रवाई की जा सके।”

कार्यकर्ताओं ने मांग की कि घटना के आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को सार्वजनिक किया जाए और एक पशु चिकित्सा विशेषज्ञ द्वारा कुत्तों के स्वभाव का पता लगाया जाए।

तुगलक लेन इलाके में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने 24 फरवरी को कथित तौर पर दो साल की एक बच्ची पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। यह इलाका एनडीएमसी के अधिकार क्षेत्र में आता है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में आई खबरों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए, 27 फरवरी को मामले के संबंध में दिल्ली सरकार और शहर के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट