देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है।

रायपुर, 15 मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के गोरली और मुथेली गांव के मध्य जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारी गई महिला नक्सलियों की पहचान पेदरास एलोएस कमांडर मंजुला और गंगी पुनेम के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि जियाकोरथा, गोरली, मुथेली और दानीकोरथा क्षेत्र में पेदारास एलओएस और कटेकल्याण एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी ​की सूचना पर आज दंतेवाड़ा और सूकमा जिले के डीआरजी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह करीब 11.30 बजे जब सुरक्षा बल के जवान गोरली और मुथेली गांव के मध्य जंगल में थे तभी नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसपर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से दो महिला नक्सलियों के शव, 12 बोर की एक बंदूक और एक देसी हथियार बरामद हुआ।

उन्होंने बताया ​कि इस संबंध अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट