देश की खबरें | गढ़चिरौली में 10 लाख रुपये की इनामी दो महिला माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बुधवार को दो कट्टर महिला माओवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गढ़चिरौली, आठ जनवरी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बुधवार को दो कट्टर महिला माओवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दोनों पर कुल 10 लाख रुपये का इनाम था और वे 50 से अधिक आपराधिक मामलों का सामना कर रही थीं

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) के कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि शामला पुडो उर्फ ​​लीला (36) और काजल वड्डे उर्फ ​​लिम्मी (24) ने गढ़चिरौली पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञप्ति के अनुसार, पुडो माओवादी संगठन में "सेक्शन कमांडर" के रूप में काम करती थी, जबकि वड्डे भामरागढ़ एलओएस (स्थानीय संगठन दस्ते) की सदस्य थी। दोनों पूर्वी महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित जिले गढ़चिरौली की निवासी हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुडो के खिलाफ 45 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 21 सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ों से संबंधित हैं और आधा दर्जन आगजनी की घटनाओं से जुड़े हैं। वडे के खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं, जिनमें से चार गोलीबारी और एक आगजनी से संबंधित हैं।

उन्होंने बताया कि इन दोनों पर कुल 10 लाख रुपये का इनाम था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा