देश की खबरें | तमिलनाडु में दिन-दहाड़े दो महिलाओं की हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के तिरूनेलवेली जिले में शनिवार को दिन दहाड़े दो महिलाओं की हत्या कर दी गई।
तिरूनेलवेली (तमिलनाडु), 26 सितंबर तमिलनाडु के तिरूनेलवेली जिले में शनिवार को दिन दहाड़े दो महिलाओं की हत्या कर दी गई।
पुलिस ने बताया कि यह घटना जिले के मरूकालकुरिची गांव में हुयी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दस सशस्त्र हमलावरों के समूह ने देसी बम फेंक कर महिलाओं के घरों में प्रवेश किया और एक महिला की गला काट कर हत्या कर दी। दोनों महिलाओं के घर अगल-बगल हैं।
उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान षणमुगाताई (48) एवं शांति (45) के रूप में की गयी है।
यह भी पढ़े | DU Admissions 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली कटऑफ लिस्ट 12 अक्टूबर को जारी होगी.
पुलिस ने बताया कि महिलाओं पर तेज धारदार हथियार से हमला किया गया।
प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुये पुलिस ने बताया कि यह घटना संभवत: किसी पुरानी रंजिश के चलते हुयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)