देश की खबरें | दिल्ली में घर में व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या, हिरासत में दो महिलाएं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके के कुंवर सिंह नगर में 50 वर्षीय एक व्यक्ति अपने आवास पर मृत पाया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 मई बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके के कुंवर सिंह नगर में 50 वर्षीय एक व्यक्ति अपने आवास पर मृत पाया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि दो महिलाओं- व्यक्ति की भाभी और भतीजी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि राजेश मित्तल पर चाकू से वार किया गया था और 23 मई को एक अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) सचिन शर्मा ने बताया, ‘‘बेरोजगार मित्तल अपनी भाभी और भतीजी के साथ रहते थे। उनके बड़े भाई ने कथित तौर पर लगभग 10 से 12 साल पहले घर छोड़ दिया था और तब से वापस नहीं आये हैं।’’

शर्मा ने बताया कि मित्तल को उनकी भतीजी और उनके पड़ोस में रहने वाली उनकी चचेरी बहन अस्पताल ले गईं।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना के समय घर पर केवल मित्तल और दो महिलाएं ही मौजूद थीं। चाकू से जानलेवा हमला करने से पहले हाथापाई होने का संदेह है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘घटनाओं के क्रम और अपराध के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।’’

पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

\