करीमगंज, 15 नवंबर असम के करीमगंज जिले में त्रिपुरा की दो महिलाओं से पांच लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया। महिलाएं अस्पताल में अपनी बीमार मां से मिलने के बाद लौट रही थीं, जब यह घटना हुई।
करीमगंज के पुलिस अधीक्षक मयंक कुमार ने रविवार को बताया कि इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और अन्य को पकड़ने के लिए तलाशी की जा रही है।
उन्होंने बताया, "त्रिपुरा की दोनों महिलाओं ने शुक्रवार की सुबह सिलचर के कछार कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र में अपनी मां से मुलाकात की और अस्पताल से लौटते समय एक टैक्सी किराए पर ली। करीमगंज में प्रवेश करने के बाद, चालक उन्हें एक निर्माणाधीन इमारत में ले गया।"
कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात नीलम बाजार के बरईग्राम इलाके में निर्माणाधीन इमारत में चार और व्यक्ति पहले से ही उसका इंतजार कर रहे थे और फिर उन लोगों ने दोनों महिलाओं के साथ बलात्कार किया।
यह भी पढ़े | Bihar: विधानमंडल के नेता चुने गए तारकिशोर प्रसाद, डिप्टी सीएम के तौर पर सुशील मोदी को कर सकते हैं रिप्लेस.
उन्होंने बताया, "उनके साथ बलात्कार करने के बाद अपराधियों ने उनके पैसे, मोबाइल फोन छीन लिए और वहां से भाग गए। पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिलाओं को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY