देश की खबरें | झारखंड में मिट्टी खोदने के दौरान दो महिलाओं की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के धनबाद जिले में मिट्टी का ढेर धंस जाने से दो आदिवासी महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

धनबाद, 16 अप्रैल झारखंड के धनबाद जिले में मिट्टी का ढेर धंस जाने से दो आदिवासी महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह घटना झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर वेलवाबेरा में हुई।

मृतक महिलाओं की पहचान 30 वर्षीय पेटिसन देवी और 25 वर्षीय शांति देवी के रूप में हुई है।

मनियाडीह थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे हुई। उन्होंने कहा कि पेटिसन देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शांति देवी ने सोमवार रात धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि चार महिलाएं अपने घरों की मरम्मत के लिए गहरी सुरंग में मिट्टी खोद रही थीं। उन्होंने बताया कि अचानक मिट्टी का ढेर धंस गया और चारों महिलाएं मलबे की चपेट में आ गईं।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो महिलाएं मामूली रूप से घायल हुईं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड