देश की खबरें | मुंबई में इमारत में आग लगने से दो महिलाओं की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर में रविवार सुबह 11 मंजिला इमारत में आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई और दो अन्य लोगों का दम घुटने लगा। इन दोनों की हालत अब स्थिर है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 16 फरवरी शहर में रविवार सुबह 11 मंजिला इमारत में आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई और दो अन्य लोगों का दम घुटने लगा। इन दोनों की हालत अब स्थिर है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में स्थित पन्ना अली मेंशन इमारत में सुबह छह बजकर 11 मिनट पर आग लग गई।

अधिकारी ने कहा कि आग भवन के भूतल पर मीटर और तारों में लगी।

इस दौरान प्रथम तल पर मौजूद दो महिलाओं के हाथ-पैरों में चोटें आईं तथा आग लगने से हुए धुएं के कारण उनका दम घुट गया।

अधिकारी ने बताया कि सबीला खातून शेख (42) और साजिया आलम शेख (30) को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि करीम शेख (20) और शाहीन शेख (22) को सांस लेने में दिक्कत के कारण सरकारी जे जे अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\