देश की खबरें | दिल्ली में मुठभेड़ के बाद दो वांछित अपराधी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने रविवार को पश्चिमी दिल्ली में मुठभेड़ के बाद सशस्त्र डकैती समेत करीब 80 मामलों में शामिल दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर दिल्ली पुलिस ने रविवार को पश्चिमी दिल्ली में मुठभेड़ के बाद सशस्त्र डकैती समेत करीब 80 मामलों में शामिल दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि मादीपुर में दोनों के ठिकाने के बारे में खुफिया जानकारी मिली जिसके बाद पर क्षेत्र में सभी संभावित निकास मार्गों पर तैनात करने के लिए कई टीम गठित की गईं।

पुलिस उपायुक्त ने बताया, "संदिग्धों को तड़के करीब साढ़े चार बजे देखा गया। जब पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा तो उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जो कुछ पुलिसकर्मियों की 'बुलेटप्रूफ जैकेट' पर जा लगीं, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ।"

अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई जवाबी गोलीबारी में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई।

उन्होंने बताया कि आरोपियों का नजदीकी अस्पताल में इलाज हो रहा है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों की पहचान द्वारका जिले के कुख्यात अपराधी रोहित कपूर और पश्चिमी दिल्ली के ख्याला के हिस्ट्रीशीटर रिंकू के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया, "आरोपी दिल्ली और मध्य प्रदेश में सशस्त्र डकैती सहित लगभग 80 आपराधिक मामलों में शामिल थे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड