देश की खबरें | जंगली हाथी के हमले में एक महिला समेत दो ग्रामीणों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अलग-अलग स्थानों पर हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बलरामपुर, एक अप्रैल छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अलग-अलग स्थानों पर हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रामानुजगंज उपवनमंडल के अधिकारी संतोष पांडेय ने बताया कि सोमवार को फुलवार गांव निवासी असमीना (42) और उसके पति उस्मान अंसारी महुआ एकत्र करने गए थे जहां शाम लगभग साढ़े छह बजे उनपर एक हाथी ने हमला कर दिया।

पांडेय ने बताया कि हाथी ने असमीना को उठाकर जमीन पर पटक दिया तथा उसके पति अंसारी को उठाकर दूर फेंक दिया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य ग्रामीणों ने भागकर अपनी जान बचाई।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग का एक दल महिला और उसके पति को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई एवं पति का इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में बासेन-जिगड़ी गांव निवासी दुर्गा गोड़ (45) अपनी जमीन पर महुआ एकत्र करने गया था जहां एक हाथी ने कुचलकर उसे मार डाला।

पांडेय ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की तत्काल सहायता राशि प्रदान की गई है तथा शेष 5.75 लाख रुपये का मुआवजा बाद में दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू